कांग्रेस ही बनायेगी यूपी में सीएम: ओपिनियन पोल
नई दिल्ली। चुनावी समर में हर किसी की निगाहें यूपी के चुनाव पर है। क्योंकि सबको लगता है कि साल 2012 का विधानसभा चुनाव ही साल 2014 के आम चुनाव की कसौटी तय करेगा। अभी तक तमाम पत्रकारों और अखबारों ने अपने-अपने सर्वक्षण बतायें है लेकिन भारत के लोकप्रिय चैनल स्टार न्यूज-नीलसन ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस पार्टी 403 सीट वाली विधानसभा में 79 सीटें जीत सकती है, यानी की राहुल गांधी का जादू इस चुनाव में जरूर चलेगा और पिछले 22 सालों से मरी कांग्रेस यूपी में जिंदा हो जायेगी।
इस ओपिनियन पोल के मुताबिक यूपी में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। सबसे बड़ी पार्टी सपा रहेगी जबकि बसपा का नंबर दो रहेगा तो वहीं कांग्रेस को तीसरा स्थान मिलेगा जबकि कमल को चौथे नंबर पर संतोष करना पड़ेगा, हालांकि उसकी सीटें बढ़ेंगी। इस निलसन पोल के मुताबिक 403 सीटों वाले इस चुनाव में मायावती की पार्टी बीएसपी को 101 सीटों पर संतोष करना होगा जबकि एस पी को 135 सीट मिलेगी।
तीसरे नंबर पर कांग्रेस और रालोद का गठबंधन रहेगा दोनों को 79 सीट मिलेगी जबकि भाजपा को 61 नंबर पर समझौता करना पड़ेगा। इसलिए जो समीकरण बन रहे हैं उसके मुताबिक सपा, कांग्रेस-रालोद गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकती है। इसलिए इस बार यूपी का मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे केवल कांग्रेस ही तय करेगी जिसका सारा श्रेय राहुल गांधी को जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications