कांग्रेस तो किन्नर है बच्चे नहीं पैदा कर सकती: आजम

Azam Khan
इलाहाबाद। शुक्रवार को इलाह‍ाबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सपा नेता आजम खां ने कांग्रेस पर करारा हमला बोल दिया। कांग्रेस की तुलना किन्‍नरों से करने को लेकर आजम खां की मुश्किल बढ़ गई है। आजम खां ने कांग्रेस की तुलना किन्‍नरों से कर दी। आजम खां ने कहा कि अगर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी दुनिया भर के किन्‍नरों को एकत्र कर लें और फिर उनकी शादी एक महिला से कर दें तो भी वह एक बच्‍चे को जन्‍म नहीं दे सकता।

आजम ने कहा कि जैसे का दुनिया के सभी किन्‍नर एक बच्‍चे को जन्‍म नहीं दे स‍कते उसी तरह कांग्रेस अपने दम पर सरकार नहीं बना पायेगी। आजम खां के इस कथन के बाद जब चर्चा का माहौल गरम हुआ तो आजम ने सफाई देते हुए कहा कि मैने किसी को किन्‍नर कह के नहीं संबोधित किया है। आजम ने कहा कि मैंने सिर्फ यूपी में कांग्रेस की सरकार बनाने की संभावना को दरकिनार करते हुए एक उदाहरण दे रहा था।

आजम ने कहा कि मैने उदाहरण के तहत ही कहा था कि जिस तरह एक किन्‍नर बच्‍चे को जन्‍म नहीं दे सकता वैसे ही यूपी में कांग्रेस की सरकार भी न‍हीं बन सकती। मालूम हो कि वर्तमान में यूपी में चुनाव प्रचार चरम पर है। ऐसे में आरोपों का दौर चल रहा है और हर एक राजनीतिक पार्टी प्रचार अभियान तेज कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+