पंजाब में डीएसपी की गला रेतकर हत्या

शर्मा घटनास्थाल पर पहुंचने वाले वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों के शव कमरे में स्थित सोफे पर मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों के मोबाइल फोन से इस हत्या के कुछ सुराग निकालने के प्रयास कर रही है। हत्या के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
डीएसपी के साथ जिस युवती की हत्या की गई है। उसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर वह युवती वहां कैसे पहुंची थी। उस युवती की उम्र 25 साल बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications