इस्लाम नहीं इस्लामाबाद है तालिबान: नाटो

रिपोर्ट में यह आरोप लगाया गया है कि इस्लामाबाद को अफगानिस्तान में वरिष्ठ तालिबान नेताओं के ठिकानों का पता है। नाटो का दस्तावेज पकडे गये 4000 से अधिक तालिबान, अलकायदा तथा अन्य विदेशी लड़ाकों तथा नागरिकों से 27000 बार की गयी पूछताछ पर आधारित है।
दस्तावेज कहता है कि तालिबान के शीर्ष नेतृत्व का पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल अबाध रूप से जारी है। पाकिस्तान वरिष्ठ तालिबान नेताओं के ठिकानों से वाकिफ हैं। उसमें हिरासत में लिये गये एक वरिष्ठ अलकायदा नेता को यह कहते हुए बताया गया है कि पाकिस्तान सब कुछ जानता है। वह हर चीज को नियंत्रित करता है।
अब अलाकायदा के इन दावों से तो साफ हो रहा है कि पाकिस्तान में आतंक का साया फैलाने के पीछे पाकिस्तान का ही साथ है। पाक भले ही अमेरिका का साथ देने का दाव करता हो मगर वह आतंक का आका बना बैठा है। पाकिस्तान की इन करतूतों से साफ होता है कि तालिबान इस्लाम नहीं है बल्कि इस्लामाबाद है।












Click it and Unblock the Notifications