चुनाव में टीवी पर नहीं दहाड़ सकेगा शेर सिंह

दिल्ली (ब्यूरो)। सपा सांसद फूलन देवी की हत्या के मामले में जेल में बंद शेर सिंह राणा जनता की सेवा करने का इरादा पहले ही जता चुका है। अब वह अपनी बात टीवी चैनलों पर कहना चाहता है। टीवी चैनलों ने उसका इंटरव्यू करने का इरादा जताया था। वह बहुत उत्साहित था, लेकिन फिलहाल अदलात ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। तीस हजारी अदालत ने राणा के उन तर्कों पर असहमति जताई कि तिहाड़ जेल अधिकारी टीवी चैनल को उसका साक्षात्कार लेने के लिए समय प्रदान नहीं कर रहे।

न्यायमूर्ति सुदर्शन मिश्रा के समक्ष राणा के अधिवक्ता ने तर्क रखा कि उनका मुवक्किल अपने जीवन पर कथा लिख रहा है और टीवी चैनल वाले उसका साक्षात्कार लेना चाहते हैं, लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन इजाजत नहीं देर रहा। अदालत ने राणा के अधिवक्ता से पूछा कि आखिर वह जेल से क्यों भागा व कैसे अफगानिस्तान पहुंचा। अधिवक्ता ने कहा कि महाराणा प्रताप की अस्थियों को लेने के लिए वह गया था क्योंकि वहां अस्थियों का अनादर हो रहा था।

वहीं सरकारी वकील सुनील शर्मा ने उनके तर्कों को गलत बताते हुए कहा कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है कि वह अफगानिस्तान गया भी था या नहीं। इसके अलावा महाराणा प्रताप के तर्क भी बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि राणा जेल से फरार हो चुका है और वर्तमान में अतिसुरक्षा वाले वार्ड में है। इसके अलावा जेल अधिनियम में इस प्रकार के साक्षात्कार की कोई इजाजत का प्रावधान नहीं है।

इसके अलावा किसी भी टीवी चैनल ने तिहाड़ जेल प्रशासन से साक्षात्कार के लिए संपर्क नहीं किया। वहीं सीएमएम के आदेश के खिलाफ सेशन कोर्ट में जाना चाहिए था। आखिर अदालत के रवैया देख राणा के वकील ने समय मांग लिया व अदालत ने सुनवाई 14 मई तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले फूलन देवी की हत्या का आरोपी शेर सिंह राणा ब जनता की सेवा करने का इरादा जता चुका है। वकील राकेश वत्स के माध्यम से दायर याचिका में शेर सिंह राणा ने कहा था कि वह देश सेवा करना चाहता है। इसके लिए वह उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध जिलेकी जेवर विधानसभा सीट से आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+