स्टिंग ऑपरेशन के शिकार बसपाई का टिकट कटा
चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन में बसपा ही नहीं अन्य दलों के प्रत्याशियों की भी पोल खोली थी ऐसे में बसपा ने आयोग से अपील की कि वह उक्त प्रत्याशियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। मायावती ने निर्वाचन आयोग की कारवाई तथा एक निजी न्यूज चैनल के ङ्क्षस्टग आपरेशन का संज्ञान लिया और सहारनपुर के गंगोह से प्रत्याशी नाहिद मुनव्वर हसन का टिकट काट दिया।
उनके इस कदम ने लोगों को हैरत में डाल दिया क्योंकि लोगों को उम्मीद ही नहीं थी कि एक चैनल पर खबर चलने के बाद सुश्री मायावती ऐसा कदम उठा सकती हैं। ज्ञात हो कि स्टिंग आपरेशन में हसन को चुनाव के लिए लोगों से पैसा मांगते दिखाया गया था। उन्होने यह भी कहा था कि निर्वाचन आयोग की खर्च की तय सीमा 16 लाख रुपये से वह चुनाव में ज्यादा खर्च करेंगे। स्टिंग आपरेशन बसपा के साथ समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के कुल 11 प्रत्याशियों का किया गया था।
सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने तरीके से कहा था कि वह किस प्रकार चुनाव में जीत हासिल करेंगे तथा चुनाव खर्च की सीमा को किस प्रकार पार करेंगे। मायावती ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि स्टिंग आपरेशन में फंसे अन्य दलों के प्रत्याशियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिये क्योंकि उन्होंने साफ कहा है कि वह आयोग के निर्देश को नही मानेंगे। हालांकि अभी तक आयोग ने इस मामले में चुप्पी ही साध रखी है लेकिन लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में आयोग कोई सख्त निर्णय अवश्य लेगा।













Click it and Unblock the Notifications