बच्चे को नहलाकर हुए डीएम, एसपी निलंबित

वर्मा ने आज यहां कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर देवास में नगर निगम द्वारा निकाली गयी झुंकी में एक आठ वर्षीय बच्चे को कडाके की ठंड के बीच आधे घंटे से भी अधिक समय तक नहलाया गया था जो जिला प्रशासन की अमानवीयता का परिचायक है। वर्मा ने कहा कि परेड के दौरान कडाके की ठंड के बीच जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारी गरम कपडे पहनकर बैठे रहे और वे कडक ठंड में एक नन्हे बच्चे को नहाते हुए देखने का आनंद उठाते रहे।
उन्होने जिला प्रशासन की इस कार्यवाही को अमानवीयता की पराकाष्ठा अताते हुए कहा कि इस मामले में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की जानी चाहिये। उल्लेखनीय है कि उक्त झुंकी में एक बच्चे को नल के नीचे आधे घंटे तक नहाते हुए दिखाया गया था जबकि बच्चा ठंड से बुरी तरह कांप रहा था। बाद में इस बात को ध्यान में लाने पर बच्चे को नल के नीचे से हटाया गया और गरम कपडे पहनाये गये।












Click it and Unblock the Notifications