यूपी में कांग्रेस पिटी तो राहुल होंगे जिम्‍मेदार: शरद पवार

दिल्‍ली। राहुल गांधी उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस की वापसी की कोशिशों में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के नतीजों पर एक तरीके से राहुल गांधी का राजनीतिक करियर निर्भर करता है। यूपीए सरकार में कांग्रेस के अहम सहयोगी एनसीपी के अध्‍यक्ष शरद पवार ने भी एक बयान देकर एक बार फिर हल्‍ला मचा दिया है।

एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्‍यू में शरद पवार ने बताया कि अगर यूपी में कांग्रेस हारती है तो इसके लिए राहुल गांधी जिम्‍मेदार होंगे। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस की जिम्‍मेदारी पिछले काफी समय से राहुल गांधी ने अपने कंधे पर ले रखी है। 2009 में हुए लोकसभा चुनावों में तो उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस कुछ कमाल नहीं उठा पाए थे।

जिसके बाद राहुल गांधी ने घर-घर जाकर यूपी में कांग्रेस की वापसी की कोशिशें की हैं। कांग्रेस की राज्‍य में केवल 22 सीटें हैं और राहुल गांधी पर जिम्‍मेदारी है इसे 220 में बदलने की। शरद पवार ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्‍व में कांग्रेस 5 राज्‍यों में कांग्रेस कैसा प्रदर्शन करेगी।

कृषिमंत्री ने इस दौरान यह भी ऐलान किया कि वे 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले सक्रिय राजनीति से अलग होने का मन बना रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि वे अभी राजनीति को पूरी तरह से अलविदा नहीं कहेंगे।

उधर कांग्रेस ने शरद पवार की राहुल गांधी पर की गई टिप्‍पणी पर अपनी असहमति जताई है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन पूरी टीम पर निर्भर करता है। चुनावों में पार्टी की जीत की जिम्‍मेदारी सबकी है न कि राहुल गांधी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+