तेरह माह के बच्चे ने चबाया सांप का सिर

हैफा से 15 किलोमीटर दूर शेफा अम्र शहर में रहने वाली घादिर आलियान ने बताया कि मैं उसके लिए दूध बना रही थी। मैंने पीछे मुड़कर देखा और पाया कि सांप उसके मुंह में है। उन्होंने बताया कि मैंने चिल्लाना शुरू कर दिया। मुझे यकीन नहीं हुआ। मैं तो डर के मारे मर ही गयी थी। उसके चिल्लाने से परिवार के बाकी लोग तथा पड़ोसी भागे भागे आए।
बच्चे की रिश्तेदार यासमिन शाहीन ने बताया कि हम दौड़े और देख कि बच्चे के मुंह में सांप है और वह उसे चबा रहा है। यह वास्तव में दिल दहलाने वाला था। उन्होंने बताया कि शोर सुनकर पहुंचे एक पड़ोसी ने बच्चे के मुंह से अधमरा सांप खींच कर निकाला और उसे मार दिया। परिवार वालों ने इसके तुरंत बाद बच्चे को पूरी तरह चैक किया कि कहीं उसे सांप ने काटा तो नहीं है।
उसे हैफा में रामबाम अस्पताल भी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसके सुरक्षित होने की पुष्टि की। यासमिन ने बताया कि जब सांप को बाहर खींचा गया तो इमाद ने रोना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि सांप का सिर बुरी तरह चबाया गया था। यासमिन ने बताया कि अस्पताल में डाक्टरों ने हमें बताया कि सांप वास्तव में जहरीला था लेकिन हम इस मामले में खुशकिस्मत रहे कि इस प्रकार का सांप सर्दियों में कम जहर छोड़ता है।
लेकिन सरिसृपों के विशेषज्ञ डा बोआज शाचाम ने बताया कि आनलाइन डाली गयी इस सांप की तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि यह सिर पर सिक्के की आकृति वाला सांप था जो जहरीला नहीं होता लेकिन देखने में वाइपर की तरह लगता है जो बेहद जहरीला होता है। उन्होंने बताया कि इस प्रजाति के सांप 1-3 मीटर तक लंबे होते हैं। उन्होंने बताया कि जिस सांप के सिर को बच्चे ने चबाया वह बेहद छोटा था। उन्होंने बताया कि संभवत: सांप ने बच्चे को इसलिए नहीं काटा, क्योंकि वह सर्दियों में सक्रिय नहीं होते।












Click it and Unblock the Notifications