मंदिर मुद्दे पर ईमानदार नहीं है भाजपा: दिग्विजय

सिंह ने कहा कि मंदिर के नाम पर भाजपा ने जो चंदा इकठ्ठा किया है उसका हिसाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को भी यह पता होना चाहिए कि आखिर मंदिर निर्माण की बात करने वाली भाजपा जनता को कितने समय से धोखा दे रही है और इस धोखे की आंड़ में पार्टी को कितना लाभ हुआ है। दिग्विजय सिंह ने भाजपा के घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया देने से पहले उमा भारती पर कटाक्ष किया।
उन्होंने कहा कि शायद पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, लालजी टण्डन, कलराज मिश्र और सूर्य प्रताप शाही आदि भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की निगाह में योग्य नहीं हैं इसलिए उनकी पार्टी को चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश से सुश्री उमा भारती का आयात करना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भाजपा के कुशासन से ऊब चुकी है तथा उनकी हकीकत को भी पहचान चुकी है यही कारण है कि अब जनता का झुकाव कांग्रेस की ओर हो रहा है जिसका परिणाम आने वाले चुनाव में दिखायी देगा। श्री सिंह ने दावा किया कि भ्रष्टाचार, महंगाई और माफियाराज से नाराज जनता अब प्रदेश की बागडोर कांग्रेस को सौंपना चाहती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की बदहाल स्थिति के लिए जिम्मेदार इन पार्टियों के खिलाफ लामबंद लोग अब पूरी तरह से कांग्रेस के साथ हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो दल पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की कम्प्यूटर क्रान्ति का उपहास कर रहा था उसी दल के प्रतिनिधि अब युवा छात्रों को लैपटाप और टैबलेट देने की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि जनता सभी दलों की वास्तविकता को समझ चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications