सलमान रूश्दी अव्वल दर्जे के घटिया लेखक हैं: मार्कण्डेय काटजू
जहां कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक जामा पहनाने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने इसे साजिश बताया लेकिन इस बार सलमान रूश्दी पर निशाना साधा है भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष मार्कण्डेय काटजू ने। जिन्होंने सलमान रुश्दी को घटिया और दोयम दर्जे का लेखक बताया है।
सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति रहे जस्टिस काटजू ने कहा कि सलमान रूश्दी ने हमेशा अपनी कलम से हंगामा मचाने की कोशिश की है। काटजू ने भारत में जन्मे और ब्रिटेन में रहने वाले रुश्दी के प्रशंसकों की भी आलोचना की। काटजू ने कहा कि वे हीनभावना से ग्रस्त है इसलिए विदेश में रहने वाले हर लेखक को महान मान लेते हैं।
काटजू ने कहा कि यह मैं किसी के कहने पर नहीं कह रहा हूं बल्कि मैनें उनकी कुछ किताबें पढ़ी हैं जिनके आधार पर मैं यह बातें कह रहा हूं। मुझ यह कहने में बिल्कुल भी अफसोस नहीं है कि रूश्दी अव्वल दर्जे के घटिया लेखक है।













Click it and Unblock the Notifications