रूश्दी के विरोध पर भड़के जावेद अख्तर कहा मजहबी विरोध सही नहीं
जयपुर। ऐसा मजहब किस काम का.. जो लोगों का दिमाग खराब कर दे ..यह कहना है मशहूर गीतकार जावेद अख्तर का। जिन्होंने अपने चिरपरिचित शायराना अंदाज में जयपुर साहित्य सम्मेलन के दौरान कहा कि सब तेरे सिवा काफिर, आखिर इसका मकसद क्या, सर फिरा दे इंसान का आखिर ऎसा मजहब क्या...।
मतलब साफ है कि मुस्लिम संगठन सलमान रूश्दी जैसे बड़े लेखक को लेकर बवाल मचा रहे हैं लेकिन यह लोग बेजा बातों के लिए हंगामा नहीं करते हैं। बड़े अफसोस की बात है कि मुस्लिम अपने असल मुद्दों को कभी नहीं उठाते लेकिन गैर जरूरी मिसाइल को लेकर भड़क जाते हैं। शायद विरोध करने वालों को खुद ही पता नहीं कि वो विरोध आखिर कर किस लिए रहे हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को जैसे ही सलमान रूश्दी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को इजाजत मिली उसका विरोध शुरू हो गया। कट्टरपंथी संगठनों ने आयोजन में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की है। प्रदर्शनकारियों ने रुश्दी के वीडियो लिंक का कार्यक्रम रद्द करने की भी मांग की। हंगामा बढ़ते देख और माहौल बिगड़ने के डर से सलमान रूश्दी की वीसी प्रोग्राम को रद्द करना पड़ा था। जिसका विरोध चारों ओर हो रहा है।













Click it and Unblock the Notifications