देहरादून में राहुल पर जूता फेंकने की कोशिश

राहुल गांधी ने जूता फेंकने वाले को न मारने की अपील की। स्थानीय पुलिस ने जूता फेंकने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। उस युवक के बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है।
जूता फेंकने वाले के प्रति भी राहुल गांधी ने विनम्रता दिखाई। जूता फेंकने वाले को जब भीड़ ने पकड़कर पीटने की कोशिश की तो राहुल ने जनता से अपील की कि इसको पीटो मत छोड़ दो। राहुल ने पुलिस से भी अपील की कि इस युवक को पीटा न जाए।
वैसे राहुल गांधी को आए दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में भी बाबा रामदेव के समर्थकों ने राहुल गांधी के काले झंडे दिखाए थे।












Click it and Unblock the Notifications