सलमान वीडियो कॉफ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे साहित्य समारोह

सलमान रुश्दी पहले इस साहित्यिक समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान पहुंचने वाले थे। उन्हें कट्टरपंथियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिस वजह से उन्होंने अपना यह दौरा रद्द कर दिया था। उनकी विवादित किताब के कारण और मुस्लिमों पर किए गए विवादित बयानों के कारण उनकी भारत यात्रा का शुरू से ही विरोध होता रहा है।
सलमान रुश्दी प्रकरण की वजह से राजस्थान में हर साल होने वाला साहित्य समारोह इस साल विवादों के घेरे में पड़ गया है। साहित्यिक सम्मेलन के दौरान 4 लेखकों ने रुश्दी की किताब से प्रतिबंध हटाने की मांग की। लेखक इस अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन बता रहे हैं। उनकी इस किताब से हिंदू और मुस्लिम वर्ग खफा हैं और इसे हिंसा भड़काने वाला बताया जा रहा है।
वैसे जो खबरें अभी तक सामने आ रही हैं उसके मुताबिक शायद ही रुश्दी अपनी विवादित किताब को पढ़े बिना वीडियो कॉफ्रेंसिंग में हिस्सा लेने की बात स्वीकार करें। यह भी तय है कि इस दौरान उनकी इस विवादित किताब के अंश पढ़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस सम्मेलन में उनकी किताब के अंश पढ़ने वाले चार लेखकों को सम्मेलन से हटाया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications