हैलो-हाय, बॉय-बॉय करने अमेठी जाती हैं प्रियंका : उमा भारती
उत्तराखंड के लिए भाजपा का गुणगान करती हुई उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस का बस चलता तो वो कभी उत्तराखंड का विकास नहीं होने देती। इस विकास के पीछे भाजपा नेताओं की दिन-रात की मेहनत हैं। भाजपा का कोई नेता प्रियंका गांधी की तरह नहीं है जो पांच साल में केवल एक बार चुनाव के समय लोगों को हैलो-हाय, बॉय-बॉय करने अमेठी जाती हैं।
कितने अफसोस और शर्म की बात है कि पार्टी के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं का बिल्कुल भी जिक्र नहीं होता जो दिन रात पार्टी और जनता के लिए काम करते हैं बल्कि पांच साल में एक बार शक्ल दिखाने वालीं प्रियंका गांधी का गुणगान चारों ओर होता है।
उमा भारती ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री नहीं चौकीदार की भूमिका निभाने आई हूं। उमा ने आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस, एसपी, बीएसपी पर हमला किया। उमा भारती ने कहा कि जब सरकार के पास कुछ नहीं बचा तो धर्म के नाम पर देश को बांटने चली है जिसमें उसका साथ एसपी और बीएसपी भी बखूबी दे रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications