'कांग्रेस तो रूश्दी को भी चुनावी मुद्दा बना सकती है'
लखनऊ। यूपी में भाजपा की चुनावी कमान संभाले भाजपा नेता उमा भारती भी कोई मौका कांग्रेस पर वार करने का छोड़ नहीं रही हैं। मुस्लिम लेखक सलमान रूश्दी पर मचे बवाल पर भी उमा भारती ने कहा है कि कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी अगर कांग्रेस सलमान रूश्दी को भी चुनावी मुद्दा बना लें। वो कुछ भी कर सकती है।
भाजपा द्वारा महोबा की चरखारी सीट से उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद राहुल गांधी दिग्विजय सिंह और प्रमोद तिवारी आदि के निशाने पर रही उमा भारती ने कहा कि सलमान रुश्दी ने तो अपनी पुस्तक सैटेनिक वर्सेज में तो हनुमानजी का भी मजाक उड़ाया है। लेकिन हमने तो कोई शोर नहीं मचाया लेकिन कांग्रेस सत्ता लोभ में किसी भी हद तक गिर सकती है। वो भाई-भाई को भी लड़वा सकती है।
गौरतलब है कि जयपुर साहित्य सम्मेलन में सलमान रूश्दी के आने पर कुछ मु्स्लिम संगठनों ने एतराज जताया था। उनका कहना था कि रुश्दी ने अपनी किताब सैटेनिक वर्सेज में इस्लाम और मुसलमान का मजाक उड़ाया है। हालांकि कांग्रेस ने कहा था कि वो किसी को भी भारत आने से रोक नहीं सकते हैं लेकिन बाद में रूश्दी ने खुद ही सुरक्षा कारणों के चलते भारत ना आने का फैसला कर लिया।













Click it and Unblock the Notifications