नेहरू परिवार के दामाद के खिलाफ आजम खां ने उगली आग
आजम खां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो खुद हजारों करोड़ रुपए के 2जी स्पेक्ट्रम और राष्ट्रमंडल घोटाले के दलदल में पूरी तरह डूबी हुई है, उसे समाजवादी पार्टी पर उंगली उठाने का कोई हक नहीं। केंद्र सरकार ने हजारों ठेके प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाढेरा को दिये हैं। राजा, कलमाड़ी को जेल भेजा गया लेकिन उन्हें क्यों नहीं? वो नेहरू परिवार के हैं, क्या इसीलिए?
उधर एनएचआरएम घोटाले के सबसे बड़े आरोपी बाबू सिंह कुशवाहा को खुशी-खुशी गले लगाने वाली भारतीय जनता पार्टी की नेता उमा भारती ने भी अपनी पार्टी को पाक-साफ बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उमा भारती ने कहा कि हमने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को जेल भेजा, और उस समय किसी भी नेता ने उनके पक्ष में एक भी टिप्पणी नहीं की। हम हमेशा से भ्रष्टाचार के खिलाफ रहे हैं और रहेंगे।
गौरतलब है कि शनिवार को आयी सीएजी की रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ बसपा सरकार ही एनएचआरएम घोटाले की जिम्मेदार नहीं है, उससे पहले मुलायम सिंह की सपा सरकार ने भी हजारों करोड़ रुपए का हेर फेर किया है। इस रिपोर्ट के आते ही राजनीतिक गलियारे में हलचल मची हुई है।













Click it and Unblock the Notifications