सोनिया के इतालवी मूल पर उमा की टिप्पणी से जदयू असहमत

यादव ने हालांकि तत्काल ही स्पष्ट किया कि उनका यह मतलब नहीं है कि जिनकी भी त्वचा का रंग गोरा है वे विदेशी मूल के हैं। उन्होंने कहा कि उमा भारती के लिए यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि उमा भारती के लिए मूल का मुद्दा उठाना उचित नहीं है क्योंकि पूरे विश्व से विभिन्न समुदाय भारत में बसने के लिए यहां आये।
उन्होंने कहा, भगवान राम, कृष्ण और शिव सावंले रंग के हैं। काफी अधिक जनसंख्या बाहर से आयी है जिसका रंग गोरा है। वे किसी न.न किसी समय बाहर से आये। कौन बाहर का है निर्धारण करने के लिए एक तिथि निश्चित करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications