मसाज के बहाने एनआरआई लड़की संग अश्लील हरकत

लड़की और उसके माता-पिता ने इस मामले की शिकायत महिला एवं बाल विकास मंत्रायल में की। जिसके बाद बाल विकास मंत्री किरण वालिया ने मामले की जांच करने के आदेश दिए। मंत्रालय ने होटल प्रबंधन को भी चिट्ठी लिखकर मामले की जांच करने को कहा है। वहीं होटल प्रबंधन का कहना है कि जब उन्हें मामले की जानकारी मिली थी उसी समय आरोपी लड़के को नौकरी से निकाल दिया गया था।
दक्षिणी दिल्ली की सह कमिश्नर छाया शर्मा ने बताया कि उस युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर महिला शोषण का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने होटल प्रबंधन के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
वहीं पीडि़त लड़की का कहना है कि मसाज करते समय उसकी आंख लग गई। जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि वह युवक उसके कपड़ों में हाथ डाले हुए था। लड़की ने यह भी कहा कि वह युवक मसाज करने के लिए उसे ऐसे कमरे में ले गया जहां कोई नहीं था। उसने बताया कि वह उसे धक्का देकर वहां से निकली और मामले की जानकारी अपने माता-पिता व होटल प्रबंधन को दी।
अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर दिल्ली के पांच सितारा होटलों में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं तो बाकी दिल्ली की क्या बात कहें। ऐसे में जरूरत है कि प्रशासन की तरफ से कुछ कड़े कदम उठाए जाएं। जिससे महिलाएं व लड़कियां दिल्ली में खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications