उमा भारती महोबा के चरखारी सीट से चुनाव लड़ेंगी: गडकरी
लखनऊ। आखिरकार यूपी में भाजपा की चुनाव प्रभारी उमा भारती के इंतजार की घड़ियां समाप्त हुई और उन्हें मनचाही चीज मिल गयी। जी हां भाजपा ने उमा भारती को चुनावी समर में उतारने का फैसला कर लिया है।
उमा भारती महोबा की चरखारी विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी होगीं। यह फैसला बुधवार देर रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन गडकरी के घर पर लिया गया।
एमपी की मुख्यमंत्री रह चुकी उमा भारती फिलहाल यूपी में चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। उन्होंने अपने राजनैतिक करियर में सिर्फ एक बार विधानसभा का चुनाव लड़ा है। वे मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में छतरपुर जिले की बड़ा मलेहरा विधानसभा सीट से 2003 का चुनाव जीती थीं।
हालांकि गडकरी ने यह साफ नहीं किया की अगर भाजपा सत्ता में आती है तो सीएम की कुर्सी पर उमा भारती बैठेंगी। गडकरी ने कहा इस बात का फैसला बाद में किया जायेगा। गौरतलब है कि लंबे अरसे से अटकलें लगायी जा रही थीं कि उमा की वापसी भाजपा में सिर्फ इसलिए ही हुई है क्योंकि उन्हें यूपी का चुनाव लड़वाया जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications