चुनाव से पहले माया ने किया एक और मंत्री को बर्खास्त
प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा ने 28 दिसम्बर को मुख्यमंत्री को भेजी अपनी रिपोर्ट में यादव को एक ही समय दो स्थानों से वेतन लेने का दोषी करार देते हुए उन्हें उनके पद से हटा देने की सिफारिश की थी। मुख्यमंत्री को भेजे प्रतिवेदन में लोकायुक्त ने कहा था। यादव को उनके पद से हटाकर उनके द्वारा लिए गये वेतन की वसूली की जानी चाहिए और उनके पास आय से अधिक सम्पत्ति होने के मामले में किसी सक्षम एजेंसी से जांच करायी जानी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि लोकायुक्त की सिफारिश पर मुख्यमंत्री मायावती यादव से पहले पांच और मंत्रियों राजेश त्रिपाठी, अवध पाल सिंह यादव, बादशाह सिंह, रतनलाल अहीरवार और रंगनाथ मिश्र को उनके पद से हटा चुकी है। मायावती लोकायुक्त की सिफारिश पर हटाए गये छह मंत्रियों को मिलाकर विभिन्न आरोपों में अब तक अपने मंत्रिपरिषद के लगभग 26 मंत्रियों को हटा चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications