फेसबुक ने भी किया एंटी पायरेसी बिल का विरोध

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल और विकीपीडिया ने अमेरिकी संसद में पेश किए गए इस विधेयक का पूर्ण विरोध किया था। जिसके लिए विकीपीडिया ने अपनी साइट को बुधवार को 24 घंटे के लिए बंद भी किया था। पूरी दुनिया में इस विधेयक का पुरजोर विरोध हो रहा है। हजारों साइटों ने इस विधेयक के विरोध में ब्लैकआउट किया है जिस वजह से इस विधेयक को बनाने वाले लोगों में से 8 ने अपने पैर वापस खींच लिए हैं।
दुनिया की विभिन्न साइटों को अब फेसबुक का भी साथ मिल गया है। हालांकि यह बिल अभी केवल अमेरिका में ही पेश किया गया है। अभी भारत या दुनिया के बाकी देशों में इस तरह के बिल की कोई चर्चा नहीं है। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि इस समय दुनिया को इंटरनेट का समर्थन करने वाले नेताओं की जरूरत है।
फेसबुक के संस्थापक ने इस विधेयक का विरोध करते हुए लिखा है कि यह खराब तरीके से तैयार किया गया विधेयक है। उन्होंने यह भी लिखा कि हम इस तरह के किसी भी विधेयक का विरोध करते हैं। उनकी इस टिप्पणी को अभी तक लगभग 28 हजार लोगों ने पसंद किया है।












Click it and Unblock the Notifications