बार्डर के मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

अभियान के दौरान सुरक्षा बल के कर्मियों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। सुरक्षाकर्मियों की जवाबी गोलीबारी के बाद दोनों तरफ से मुठभेड़ शुरू हो गई। अचार्य ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और दो अन्य वन में भाग गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक यूबीजीएल, एक एके राइफल के साथ चार मैग्जीन भी बरामद की गयी है।
भारतीय सेना का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के उस पार मौजूद आतंकियों की 'घुसपैठ को बढ़ावा' देने के लिए यह 'चाल चली' है। उनके अनुसार वे सीमा नियंत्रण के नियमों का उलंघन इसलिए करते है कि नियंत्रण रेखा से उस पार से घुसपैठ के लिए अनुकूल माहौल बना सके। हमशा से ही पाकिस्तानी सेना ऐसा तरीका अपनाती है।












Click it and Unblock the Notifications