10 महीने बाद आज जेल से छूटेंगे कलमाड़ी

सुरेश कलमाड़ी को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों में घोटालों में भ्रष्टाचार के आरोप में पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में सुरेश कलमाड़ी के साथ राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के डायरेक्टर जनरल वीके वर्मा को भी जमानत दी गई है। उन्हें भी कलमाड़ी की तरह 5 लाख के निजी मुचलके पर छोड़ा गया है।
हालांकि इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने कलमाड़ी को दी गई जमानत का विरोध किया है। सीबीआई ने अपनी दलील में कहा है कि सुरेश कलमाड़ी इस मामले में मुख्य आरोपी हैं। इस वजह से उन्हें जमानत मिलने से इस केस में जांच प्रभावित होगी। जिस समय यह घोटाला हुआ उस समय सुरेश कलमाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष थे।
उस दौरान सुरेश कलमाड़ी पर देश में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में घोटाला करने के आरोप लगे थे। इस दौरान खेलों के खराब आयोजन की वजह से देश का नाम भी खराब करने का मामला सामने आया था। कलमाड़ी पर जरूरत से अधिक पैसा खर्च करने का आरोप लगा था। उन्होंने कई कंपनियों को गलत तरीके से लाइसेंस आवंटित किए थे।












Click it and Unblock the Notifications