कंपकपाती ठंड ने रोकी दिल्ली की रफ्तार

मौसम विभाग ने बताया, दिल्ली में सुबह दृश्यता 400 मीटर व आर्दता 97 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है आने वाले दिनों में भी पारा चढ़ने की कोई उम्मीद नहीं है। दिल्ली और आस-पास के इलाकों में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी रहेगा।
कोहरे और शीतलहर का खामियाजा सबसे ज्यादा उन गरीब जनता को भुगतना पड़ रहा है जो सड़क किनारे अपना गुजर-बसर करते हैं। वो किसी तरह आग जलाकर अपने आप को राहत देने में लगे हुए है। दिल्ली प्रशासन ने उन लोगों से भी अपील की है जो गाड़ियां लेकर सड़को में निकलते हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है वो कोहरे में बड़ी सावधानी पूर्व ड्राईव करे। जितना हो सके वो ड्राईव करने से बचे।












Click it and Unblock the Notifications