डायनासोर से भी पहले रहता था महाजंतु

वैज्ञानिकों ने गूगल मानचित्र पर एक धब्बे को देखकर वहां जाकर जांच करने का फैसला किया और उसके बाद यह चीज सामने आयी। वैज्ञानिकों का मानना है कि कुत्ते के आकार का यह जानवर डायनासोर के धरती पर आने से पहले धरती पर रहता था और रेंगने वाले ऐसे प्राणियों के परिवार से ताल्लुक रखता था जिसका बाद में धरती से सफाया हो गया।
डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार इस जीव का नाम पम्पाहोनस रखा गया है जो दिखने में डायनासोर जैसा था लेकिन डायनासोरों के धरती पर आने से पहले इसका खात्मा हो गया। पहले समझा जाता था कि इस परिवार के जंतु केवल रूस , कजाखस्तान , चीन और दक्षिण अफ्रीका में ही रहते थे लेकिन ताजा खोज से पता चलता है कि ये धरती के विभिन्न हिस्सों में फैले हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications