रंगदारी मांगने पर फेंका तेजाब, छह झुलसे दो की हालत गंभीर

acid
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में नगर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर रंगदारी मांगने आये छह लोगों पर एक व्यक्ति ने आज तेजाब फेंक दिया जिससे दो गंभीर रूप से झुलस गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्वस्ति सिनेमा के पास हुई इस घटना में छह लोग झुलस गये जिसमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी विजय सोनार को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि छह लोग कथित तौर पर सोनार से रंगदारी मांगने आये थे जिसके विरोध में सबक सिखाने के लिए आरोपी ने उनपर तेजाब फेंक दिया। सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे अनु मिश्रा और अखिलेश दुबे को इलाज के लिए पटना मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) भेजा गया है। अन्य का स्थानीय सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बिहार से तेजाब फेकने का प्रचलन सा चल रहा है अभी महज दो दिन पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर मुहल्ले में रात को अपने पति के रवैये से खफा पत्‍‌नी ने तेजाब फेंककर जला दिया था। गंभीर रूप से झुलसे श्रीनगर निवासी 25 वर्षीय भीम प्रसाद को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से ही उसकी पत्‍नी फरार बतायी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+