'अरे.. यह तो प्रियंका नहीं इंदिरा जी है'

अंकुर शर्मा
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का आज यूपी दौरे का आखिरी दिन था। कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में दिखीं प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग काफी परेशान और बेकरार दिखे। जहां बूढ़ी आंखे प्रियंका गांधी में अपने बुढ़ापे का सहारा खोज रही थीं वहीं युवा वर्ग इसे कांग्रेस का हथकंडा बता रहा था। ताज्जुब तो तब हुआ जब 88 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति एस के वसंत, जो कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं और कभी आजादी की लड़ाई में नेहरू जी के साथ जेल यात्रा कर चुके हैं, ने प्रियंका को देखते ही कहा कि 'अरे यह तो प्रियंका नहीं इंदिरा जी हैं।'

एस के वसंत से जब हमने बात की तो उनकी लड़खड़ाती आवाज से एक सच निकल कर सामने आया। वसंत ने कहा कि प्रियंका के अंदर उन्हें इंदिरा जी की ही तरह तुरंत फैसला लेने की क्षमता, वाकपटुता, सादगी और सौम्यता दिखायी देती है। प्रियंका गांधी भी इंदिरा जी जैसी सोच रखती हैं, जिसका ताजा प्रमाण है अमेठी और रायबरेली का दौरा। इंदिरा जी भी अपनी पहचान और अपनी मिट्टी को नहीं भूलती थी और प्रियंका भी वैसी ही हैं। इसलिए वो केवल अमेठी औऱ रायबरेली ही आती हैं उन्हें पता है कि यहां के लोग उनके साथ है तो और लोग तो उनके साथ हो ही जायेंगे।

यह कोई पहला वाक्या नहीं है जब प्रियंका गांधी की तुलना इंदिरा गांधी से की गयी है। लोग कहते हैं, उनका लुक यानी कि उनकी हेयर स्टाइल, साड़ी पहनने का अंदाज, बात करने का तरीका सब कुछ इंदिरा गांधी की याद दिलाता है।

जो भी हो लेकिन इतना तो तय है कि प्रियंका गांधी के दौरे से एक हार फिर से कांग्रेस के चुनाव प्रचार को बल मिला है। जिस तरह से प्रियंका गांधी ने तुरंत फैसले लेते हुए असंतुष्ट कांग्रेसियों का गुस्सा शांत किया वहीं महिलाओं से बात करके यह बताया कि वो भी उसी मिट्टी की पैदाइश है इसलिए आप उन पर भरोसा रखें। प्रियंका की सौम्यता औऱ सादगी यह भी बता गयी कि उनके लिए उनके भाई की इज्जत कितनी मायने रखती है जिन्होंने यूपी में फिर से कांग्रेस की अलख जलाने की कोशिश की है।

राजनीतिक पंडितों ने तो यह भी कह दिया कि प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी से ज्यादा होशियार है। उन्हें सक्रिय राजनीति में कदम रख देना चाहिए। खैर यह तो लोगों के विचार हैं असली परिणाम तो तब सामने आयेगें जब चुनाव नतीजे निकलेगें। यह तो उसी दिन पता चलेगा कि प्रियंका गांधी को लोग वाकई में इंदिरा जी समझकर कांग्रेस को वोट देते हैं या फिर यह भी लोगों के लिए बात करने का जरिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+