दिल्‍ली कोहरे ने रोकी विमान और रेल सेवा की रफ्तार

fog
नयी दिल्ली। आज सुबह जाड़े से ठिठुरती राजधानी ने कोहरे का घना कंबल ओढ़ लिया और इसके कारण दिल्ली की ओर आने और यहां से जाने वाली रेलगाडि़यों और विमानों का समय अस्त व्यस्त हो गया। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि कल यह इससे करीब चार डिग्री ज्यादा 9.3 डिग्री सेल्सियस था।

घने कोहरे के कारण रेल, हवाई और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहने के कारण 35 से ज्यादा रेलगाडि़यों का आवागमन प्रभावित हुआ। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित होने वाली गाडि़यों में पटना, हावड़ा, मुंबई और भुवनेश्वर से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस गाडि़यां भी शामिल हैं।

इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन भी कोहरे से प्रभावित हुआ और करीब 30 उड़ानें देरी से चलीं और तीन रद्द कर देनी पड़ीं। हवाईअड्डे पर तड़के कोहरा उतरना शुरू हुआ जिसके कारण रनवे पर दृश्यता घटकर 100 मीटर जबकि सामान्य दृश्यता घटकर पचास मीटर रह गई। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बाद जो कमी रह गई थी वह शीत लहर ने पूरी कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+