भाजपा सत्ता में आई तो बदल देगी उत्तराखंड की सूरत

BJP Logo
दिल्ली (ब्यूरो)। भाजपा ने सोमवार को अपना उत्तराखंड के लिए चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें पांच सालों में 10 लाख लोगों को नौकरी और कृषि लोन में छूट का वादा है। साथ ही भ्रष्टाचारमुक्त शासन के लिए शुरू की गई मुहिम को भी जारी रखने का संकल्प जताया गया है। घोषणापत्र में हर आम आदमी के लिए कुछ न कुछ है।

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष भगत सिंह कोश्यारी समेत अन्य बड़े नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को एक स्थानीय होटल में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव का घोषणापत्र जारी किया। इसमें भ्रष्टाचार के खिलाफ आखिरी तीन महीने में शुरू की गई मुहिम को आगे बढ़ाने, लोकायुक्त विधेयक का सख्ती से पालन करने, सिटीजन चार्टर को पूरी तरह प्रभावी बनाने और सुराज, भ्रष्टाचार निवारण व जन सेवा विभाग का ढांचा तैयार कर पारदर्शी व्यवस्था का वादा करते हुए मतदाताओं का दरवाजा खटखटाया है।

घोषणापत्र में पांच साल के सरकार के अनुभव को ध्यान में रखकर अब जनता के बीच संजीदगी से पहुंचने की चाह दिखाई गई है। उन घोषणाओं को ज्यादा तवज्जो मिली, जो लागू करने के साथ ही राजनीतिक रूप से व्यावहारिक पाई गई। पार्टी ने मुख्य रूप से आर्थिक विकास दर सालाना दस से 12 फीसदी करने, पंचायतों को और ज्यादा स्वायत्त बनाने, विकास कार्यो की निगरानी स्थानीय स्तर पर करने का वादा किया। किसान आयोग के गठन, कृषि क्षेत्र को रोजगारोन्मुखी बनाने और वृद्ध किसानों को पेंशन पर जोर है।

पार्टी ने प्राइमरी से उच्च शिक्षा तक गुणवत्ता के लिए एकीकृत शिक्षा नीति, शिक्षा आयोग के गठन, एजुकेशन हब, प्राइमरी शिक्षक के लिए इंटर तक पदोन्नति की व्यवस्था के साथ ही अल्मोड़ा, रुद्रपुर व देहरादून में मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का भी वादा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+