सचिन से ज्यादा भरोसेमंद अन्ना हजारे
अरे यह हमारा नहीं बल्कि एक सर्वे का कहना है। सर्वे अनुसंधान फर्म टस्ट रिसर्च एडवाइजरी ने अपने सर्वे ब्रांड टस्ट रिपोर्ट-2012 में कहा है कि सचिन तेंद्लकर से ज्यादा भरोसा उन्हें समाजसेवी और गांधीवादी अन्ना हजारे पर है।
इस सर्वे में देश के 1000 सबसे भरोसेमंद ब्रांड में कुल 22 हस्तियों को रखा गया है और हजारे इस श्रेणी में दूसरे नंबर पर आये हैं। जबकि मास्टर ब्लास्टर को लिस्ट में 234वां स्थान दिया गया है, जबकि अन्ना उनसे ऊपर 106वें नंबर पर हैं। सलमान खान को 355वां स्थान मिला है।
आश्चर्य तो यह है कि लोगों को सलमान पर अमिताभ और शाहरूख से ज्यादा भरोसा है। इस लिस्ट में पहला स्थान मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी नोकिया का है, दूसरे नंबर पर टाटा और तीसरे नंबर पर कोरियाई कंपनी एलजी है।
सूची में टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा को 583वां स्थान मिला है जबकि विजय माल्या 603वें पायदान पर हैं। रिलायंस समूह के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 894 वें स्थान पर हैं। देश के 15 शहरों में 2011 में यह सर्वे कराया गया, जिसमें करीब 2718 लोगों ने अपने फीडबैक दिए थे। यह सर्वे अगस्त में हुआ था। जिसमें 17 हजार ब्रांड शामिल किए गए थे।













Click it and Unblock the Notifications