रुपया दिलाएगा आपको सबसे सस्‍ता बर्गर

Burger
लंदन। लंदन से प्रकाशित प्रतिष्ठित पत्रिका इकानमिस्ट द्वारा तैयार किए गए बिग मैक्स इंडेक्स में दुनिया की विभिन्न मुद्राओं की खरीद क्षमता का आकलन किया गया है। इस लिहाज से स्विस फ्रैंक दुनिया की सबसे महंगी मुद्रा है वहीं रुपये की बाजार हैसियत सबसे कम है। भारत को इस इंडेक्स में पिछले साल जुलाई में शामिल किया गया था और वह लगातार इसकी सूची में निचले स्थान पर बना हुआ है।

यह इंडेक्स अमेरिकी डॉलर के आधार पर तैयार किया जाता है और इसमें तुलना एक बिग मैक बर्गर से की जाती है। अमेरिका में इसका दाम 4.20 डॉलर है। ताजा इंडेक्स के अनुसार 11 जनवरी की विनिमय दरों के आधार पर इसका दाम स्विट्जरलैंड में सबसे ज्यादा 6.81 डॉलर था।

वहीं भारत में मैक बर्गर का दाम सिर्फ 1.62 डॉलर था। रुपये में पिछले एक साल मे 19 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 15 दिसंबर, 2011 को तो गिरकर 54.30 प्रति डॉलर के अब तक के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया था। फिलहाल एक डॉलर का भाव लगभग 51 रुपये चल रहा है।

इस इंडेक्स के लिए बिग मैक बर्गर के मूल्य को इसलिए आधार बनाया गया है क्योंकि मैकडॉनल्ड की मौजूदगी दुनिया के लगभग सभी देशों में है। पत्रिका ने इस अनुमान को बर्गरनॉमिक्स का नाम दिया है। यह इंडेक्स सबसे पहले सितंबर 1986 में तैयार किया गया था और इसके रजत जयंती वर्ष के मौके पर रुपये और कुछ अन्य नई मुद्राओं को इसमें शामिल किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+