भईया राहुल के लिए बहन प्रियंका पहुंचीं अमेठी

क्योंकि कांग्रेस ने इस राज को अभी राज ही रखा है। लेकिन इतना तय है कि प्रियंका गांधी का यह दौरा तीन दिन के लिए है। वो अमेठी से रायबरेली जायेंगी। वो पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और उनसे मीटिंग करेंगी।
गौरतलब है कि पहले से ही कहा जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी इस बार अमेठी और रायबरेली से आगे निकलेंगी। कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट दी गयी है उनमें प्रियंका गांधी का भी नाम है।
इसलिए प्रियंका का यह दौरा यूपी और कांग्रेस के लिए काफी खास माना जा रहा है। प्रियंका गांधी 18 जनवरी को वापस दिल्ली लौट जायेंगी। प्रियंका के बाद राहुल गांधी बुंदेलखंड का दौरा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications