कांग्रेस नहीं करेगी सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे अपने शीर्ष नेतृत्व पर ही निर्भर है। लखेडा ने कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र के मुख्य पन्ने पर राज्य के नेताओं के लिये कोई जगह नहीं है। इस मुद्दे पर कांग्रेस पर बढ़ते दबाव को देखते हुए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह आलाकमान का निर्णय है।
बहरहाल कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा करने की परंपरा नहीं रही है। कुमार ने कहा कि निर्वाचित विधायकों का विचार जानने के बाद ही नेता की घोषणा की जाती है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के दावेदार तो कई दिखते है लेकिन मुख्यमुत्री की सूची में दावेदारी पेश कराने से फिर क्यों डरते है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस के पास कोई ऐसा नेता नहीं है जो सीएम की कुर्सी सम्भाल सकें।












Click it and Unblock the Notifications