...आखिर पकड़ा गया बिग बास का बंटी चोर

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि शनिवार की दोपहर पुलिस को चौक बाजार से किसी ने सूचना दी कि बंटी चोर यहां घूम रहा है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे पकड़ा तो पहले उसने अंग्रेजी झाड़कर पुलिस पर रुआब बताया। पुलिसकर्मी उसे थाने ले आए। कोतवाली में एएसपी राजेश मिश्रा एवं सीएसपी मनु व्यास ने उससे पूछताछ की। वह पुलिस को अपना नाम नेपोलियन जीसस बता रहा है। पता-ठिकाने के नाम पर लगातार गुमराह कर रहा है।
भोपाल कब और क्यों आया? कहां रुका था? इसके वह जवाब नहीं दे रहा। इस मामले में भोपाल पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है। हालांकि इंटरनेट पर उसके फोटो देखकर पुलिस ने यह स्वीकार कर लिया है कि पकड़ा गया युवक बंटी चोर ही है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में यह पता किया है कि वह एक दिन पहले यानि शुक्रवार को भोपाल आया था एवं होटल गंगा पैलेस में रुका था। होटल में भी उसने अपना नाम नेपोलियन जीसस ही लिखवाया हुआ है। उसके पास से कुछ डायरी मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
सराफा व भोपाल के थोक व्यापारिक क्षेत्र से उसके पकड़े जाने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस इस बात से संतुष्ट है कि वह यहां कोई बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे पाया। उससे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि बंटी पर दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर, अहमदाबाद, कलकत्ता में कई मामले दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications