सेहत बनाएगा नहीं बिगाड़ेगा केमिकल मिला दूध

Delhi HC notice to govt on milk adulteration
दिल्‍ली। माता-पिता अक्‍सर अपने बच्‍चों को डांटकर दूध पिलाते हैं। उन्‍हें अक्‍सर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर दूध नहीं पियोगे तो तुम्‍हारी सेहत कैसे बनेगी। इस सोच के पीछे कारण यही होता है कि हमारे यहां दूध को सबसे पोष्टिक आहार के रूप में माना जाता है। मगर हाल ही में दूध पर हुए एक राष्‍ट्रीय सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।

साल 2011 में दूध में मिलावट पर एक राष्टीय सर्वेक्षण में 69 प्रतिशत नमूने गुणवत्ता जांच में असफल रहे और मिलावट में पानी, स्किमड मिल्क पाउडर के अलावा डिटर्जेंट आदि पाए गए। दूध में मिलावट हो रही है। दिल्‍ली हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस भेज मामले की जांच करने को कहा है।

दूध के 69 प्रतिशत नमूने गुणवत्ता जांच में असफल कुछ में डिटर्जेंट भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के द्वारा कराए गए एक सवेर्क्षण में बिहार, छत्तीसगढ़, दमन एवं दिउ, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मिजोरम से लिए गए दूध के सभी नमूने गुणवत्ता की कसौटी पर असफल रहे।

आठ प्रतिशत से ज्यादा दूध के नमूनों में डिटर्जेंट पाया गया। असम से प्राप्त दूध के नमूने में सोडियम क्लोराइड मिला। सवेर्क्षण में नागालैंड के नमूनों में न्यूटालाइजर्स मिला। मिजोरम के छह और त्रिपुरा के एक नमूनों में एसएनएफ और स्किम मिल्क पाउडर पाया गया।

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद सरकार सचेत हुई है। सरकार ने दूध कंपनियों के मालिकों संग बैठक बुलाई है। जबकि दूध कंपनियों के मालिकों का कहना है कि उनके दूध में मिलावट नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+