पोलियो उन्मूलन में भारत से सबक सीखे अन्य देश: बिल गेट्स

दुनिया के सर्वाधिक धनी लोगों में शुमार बिल गेट्स ने अपने संगठन बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की वेबसाइट पर दिये बयान में कहा कि करीब चार साल पहले अपनी भारत यात्रा के दौरान उन्होंने पोलियो के प्रकोप को देखा था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में भारत में पोलियो के इतने मामले प्रकाश में आये जितना कि विश्व के किसी भी देश में नहीं थे लेकिन उसके बाद से काफी कुछ बदल गया है।
उन्होंने कहा कि इस शुक्रवार को भारत में पोलियो के घातक विषाणु के पता लगने के अंतिम मामले को एक साल पूरा हो जायेगा। यह वैश्विक स्वास्थ्य के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर है। बिल गेट्स ने कहा कि विशाल और लगातार बढ़ती जनसंख्या, प्रवासी लोगों तक पहुंचने में व्याप्त कठिनाई, जनसुविधायें और स्वास्थ्य की स्थितियां पोलियो के टीके के प्रभावकारिता को सीमित करते हैं लेकिन भारत में यह उल्लेखनीय सफलता है जो पोलियो के खिलाफ लड़ाई में स्पष्ट प्रगति को दशार्ता है।












Click it and Unblock the Notifications