यूपी चुनाव: कुशवाहा के बाद कंछल को लेकर भाजपा में कहर

BJP
लखनऊ। भाजपा में बसपा के बर्खास्‍त दागी मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को शामिल करने का विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बनवारी लाल कंछल को पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण कराने से यूपी की राजनीति में एक नया बवाल शुरु हो गया है। भाजपा के इस कदम के बाद से पार्टी के ही नेता खिलाफत कर रहे हैं। भाजपा के पूर्व सांसद श्‍यामबिहारी मिश्रा ने इसका कड़ा विरोध किया है और प्रदेश नेतृत्‍व पर नीतियों से भटकने का आरोप लगाया है।

वरिष्ठ व्यापारी नेता श्यामबिहारी का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही व सांसद लालजी टंडन ने उनसे करीब 15 दिन पहले कंछल को पार्टी में शामिल करने के बारे पूछा था तो उन्होंने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करा दी थी। मिश्रा के मुताबिक उक्त दोनों नेताओं ने कंछल की भाजपा में वापसी न कराने का आश्र्वासन दिया था। इसके बाद भी भाजपा को लगातार नुकसान पहुंचाने वाले कंछल को सदस्यता ग्रहण के पीछे की सच्चाई निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बतानी चाहिए। मिश्रा ने कहा दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन व सिद्धांतों से भटके नेताओं की कारगुजारियों से आम भाजपाई त्रस्त है।

इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गड़करी से वार्ता करने के बाद अपना अगला कदम उठाएंगे। गौरतलब है करीब एक दशक बाद भाजपा में लौटे वरिष्ठ व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल ने सपा से लेकर बसपा का सफर तय किया। गत वर्ष बसपा से निष्कासित होने के बाद कंछल ने सपा में वापसी के प्रयास बेकार हो गए। रविवार को पार्टी मुख्यालय में कंछल समर्थकों समेत प्रदेश चुनाव संचालन समिति के संयोजक कलराज मिश्र ने राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+