एम्स में प्रवेश परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
नयी
दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आज पांच लोगों को गिरफ्तार कर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा रैकेट का भंडाफोड करने का दावा किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में दो डॉक्टर और दो मैनेजमेंट के छात्र शामिल हैं। दाखिला के लिए यह गिराह 30 से 35 लाख्ा लेते थे और हाईटेक मोबाइल के जरीये नकल कराकर पास कराते थे। id="toptextpromo">एक
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की गयी। सूचना मिली थी कि कल हुयी प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों में दो डॉक्टर और दो एमबीए के छात्र भी शामिल हैं। यह गैंग एमबीबीएस के छात्रों को अपना निशाना बनाते थे जो पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में नामांकन चाहते थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अधिकारी
ने बताया कि गैंग ने इस काम के लिए एमबीए के छात्रों को लगा रखा था जो परीक्षा केन्द्र पर जाते थे। वे उच्च तकनीक वाले मोबाइल फोन से प्रश्न पत्र को स्कैन कर लेते थे। उसके बाद यह गैंग पैसे देने वाले परीक्षार्थियों को ब्लू टूथ के जरिए उत्तर मुहैया कराते थे। उसके एवज में लाखों का डिमांड करते थे। अगर वे अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते तो पता नहीं कितने क्षात्र जो डिग्री के लायक नहीं है उनका डिग्री मिल जाती।











Click it and Unblock the Notifications