2 जी घोटाला: पी चिदंबरम पर फैसला 21 को

अब सुनवाई 21 जनवरी को को होगी। स्वामी ने चिदंबरम के खिलाफ सारे सबूतों को कोर्ट में जमा कर दिया है। आपको बता दें कोर्ट यह फैसला जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी की गवाही के बाद सुनाने वाली थी। 17 दिसंबर को कोर्ट में स्वामी बतौर गवाह पेश हुए थे। उसके बाद दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने 7 जनवरी के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था।
स्वामी की गवाही के आधार पर ही अदालत यह फैसला लेगी कि वो केंद्र सरकार के दो अफसरों को बतौर गवाह बुलाए या नहीं। स्वामी वित्त मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेट्री रहीं सिंधु श्री खुल्लर और सीबीआई के मौजूदा ज्वाइंट डायरेक्टर एच सी अवस्थी को बतौर गवाह कोर्ट में पेश करना चाहते हैं।
गौरतलब है कि स्वामी की याचिका में कहा गया है कि जितने आरोपी ए राजा हैं उतने ही दोषी चिदंबरम भी है। स्वामी के मुताबिक चिदंबरम को 2 जी आवंटन की पूरी जानकारी थी।












Click it and Unblock the Notifications