गोवा में 400 नियुक्तिया अवैध: निर्वाचन अधिकारी

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नारायण नावती ने संवाददाताओं से कहा कि 24 दिसंबर को, जिस दिन चुनाव आचार संहिता लागू हुई थी, उसके बाद से छह सरकारी विभागों द्वारा दिए गए 416 नियुक्ति आदेशों को रद्द घोषित किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन विभाग प्रमुखों ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए नियुक्ति आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं, उनके खिलाफ उचित कार्रावाई शुरू की जाएगी।
वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि गोवा में तीन मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय दल सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। राष्ट्रीय दल चुनाव से पहले गठबंधनों के लिए व्यस्त हैं लेकिन इसके बावजूद क्षेत्रीय दलों का लक्ष्य चुनावों के लिए राज्य में मजबूत विपक्ष खड़ा करना है।
यूनाइटेड गोवंस डेमोक्रेटिक पार्टी (यूजीडीपी), सेव गोवा फ्रंट (एसजीएफ) और गोवा विकास पार्टी (जीवीपी) गठबंधन के लिए एक दूसरे से सम्पर्क कर रही हैं जिससे कांग्रेस-राकांपा गठबंधन की संभावनाओं को धक्का लग सकता है। एक मराठी दैनिक समाचार पत्र के संपादक राजू नायक के अनुसार, सभी क्षेत्रीय दल कांग्रेस वोट बैंक पर असर डालेंगे लेकिन यदि भाजना और एमजीपी एकसाथ आ जाते हैं तो अल्पसंख्यक कांग्रेस के साथ जाएंगे जिससे क्षेत्रीय दल बेअसर हो जाएंगे। राष्ट्रीय दलों को छोड़कर क्षेत्रीय दलों में शामिल होने वाले नेताओं की संख्या बढ़ने से क्षेत्राीय दलों को बल मिला है।












Click it and Unblock the Notifications