पंजाब में बदलेगी सियासत या गरजेंगे बादल

Battle of Election is about to begun In Punjab
चंडीगड़। इस समय 5 राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर खीचातान मची हुई है। इन चुनावों में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव भी खास हैं। जहां की सियासत के बारे में यह आम राय है कि जो एक बार गद्दी पर चढ़ा उसकी अगले चुनावों में कुर्सी छिनना पक्‍का है। पंजाब की जनता किसी सरकार को 5 साल से ज्‍यादा टिकने का मौका नहीं देती। चुनावी सेज

पंजाब में इस समय अकाली दल और भाजपा के गठबंधन की सरकार है। राज्‍य में प्रकाश सिंह बादल अपना कार्यकाल पूरा करने वाले हैं। इससे पहले केंद्र में जुगलबंदी करने वाली एनडीए की दोनों पार्टियों बीजेपी और अकाली दल ने कांग्रेस को हटाकर अपनी सरकार बनाई थी। अब प्रकाश सिंह बादल के सामने अपनी कुर्सी बचाने की कड़ी चुनौती है।

कांग्रेस कार्यकाल में पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरेंदर सिंह अकाली और भाजपा के गठबंधन को कड़ी चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं। जिस हिसाब से पंजाब के समीकरण बन रहे हैं उससे यह लग रहा है कि राज्‍य में कड़ी टक्‍कर देखने को मिलेगी।

अगर पिछले 3 बार के विधानसभा चुनावों पर नजर दौड़ाएं तो साफ होता है कि पंजाब में हर बार चुनावों में सत्‍ता परिवर्तन हुआ है। अकाली और भाजपा के गठबंधन को पछाड़कर कांग्रेस सत्‍तासीन हुई और अमरेंदर सिंह मुख्‍यमंत्री बने। फिर उसके बाद चुनावों में अकाली दल और भाजपा गठबंधन ने बाजी मारी। प्रका‍श सिंह बादल फिर से राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बन गए।

पंजाब में चुनाव 28 जनवरी को होने हैं। ऐसे में राज्‍य में चुनावी सरगर्मियां अभी से चरम पर पहुंची गई हैं। पंजाब में भयानक ठंड के मौसम में भी वहां की राजनीति में उबाल आ गया है। अब देखना है कि सत्‍ता के इस बदलते माहौल में प्रकाश सिंह बादल अपनी कुर्सी बचा पाते

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+