भाजपा से बिफरे शरद यादव, अकेले लड़ेंगे चुनाव
बुधवार को एनडीए के संयोजक और जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी की ओर से यूपी के 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए साफ कर दिया कि पार्टी की मंशा प्रदेश के सभी सीटों पर लडऩे की है। प्रत्याशी चयन के लिए वे खुद 9 से 11 तारीख तक लखनऊ में कैंप कर नेताओं से मिलेंगे और 403 सीटों पर वो खुद अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगे। जदयू से भट्टा परसौल और टप्पल में किसान आंदोलन के कारण जेल में बंद किसान नेता मनवीर तेवतिया को भी जेवर से मैदान में उतारा है।
मीडिया से बात करते हुए शरद यादव ने साफ किया कि किसी भी दागी चरित्र के व्यक्ति को चुनाव में जगह नहीं होनी चाहिए। वो बादशाह सिंह और बाबुलाल कुशवाहा को भाजपा में शामिल किये जाने से काफी नाराज नजर आये। खबर यह भी टिकट ना मिल पाने की वजह से भाजपा से नाराज उसके कार्यकर्ता जदयू के संपर्क में है और टिकट पाने की उम्मीद जगाये बैठे हैं।













Click it and Unblock the Notifications