कांग्रेस के प्रचार में इलाहाबाद पहुंचे अशोक तंवर

ashok tanwar
इलाहाबाद। आप अपने प्रदेश की तकदीर लिखने की प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे हैं, इसलिए उस पार्टी को चुनिए जो आपके सपनों को आगे ले जाए न कि पीछे धकेले। इलाहाबाद की धरती ने देश के नेतृत्व में बड़ी भूमिका निभाई है, कांग्रेस पार्टी का इस शहर से पुराना नाता है और इसी हक के साथ मैं आपसे कह सकता हूं कि यहां की माटी से ऱिश्ता रखने वाला हर व्यक्ति कांग्रेस के साथ है।

कांग्रेस और इलाहाबाद के रिश्ते को याद करते हुए ये विचार सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डा. अशोक तंवर ने पार्टी प्रत्याशियों से मीटिंग के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रखे। कांग्रेस कमेटी के सचिव ने पार्टी प्रत्याशियों को कांग्रेस औऱ इलाहाबाद के संबंध को याद दिलाते हुए कहा कि इलाहाबाद ने न केवल गंगा-जमुनी संस्कृति का संगम है, बल्कि यहां की गौरवशाली ऐतिहासिक परंपरा भी रही है।

इस गौरवशाली परंपरा को नेहरू गांधी परिवार ने कायम रखने में हमेशा बराबरी की भागीदारी निभाई है। केंद्र से अब यही भागीदारी सोनिया गांधी और राहुल गांधी आपको दे रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस को मजबूत बनाना आपकी जिम्मेदारी नहीं, आपका कर्तव्य है। कांग्रेस के युवा सांसद ने युवा शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने देश को कई प्रधानमंत्री दिए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं में सबसे ज्यादा युवा मतदाता जुड़े हैं। और आप वो लोग हैं जिन्होंने प्रदेश में कभी कांग्रेस का शासन नहीं देखा। इन सरकारों ने आपसे और पूरब का आक्सफोर्ड कहे जाने वाले इस विश्वविद्यालय को आगे ले जाने के बजाए पीछे धकेल दिया, जबकि केंद्र से कांग्रेस सरकार ने इस विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया।

अशोक तंवर ने कहा कि अब आप देश की तकदीर लिखने की प्रक्रिया में शामिल होने जा रहे हैं इसलिए उस पार्टी को चुनिए जो आपके सपनों को आगे ले जाए न कि उन्हें गुमराह करे। डॉ तंवर ने यूपीए सरकार की उपलब्धियों को आम आदमी से जोड़ते हुए कहा कि देश में सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, रोजगार के अधिकार के कानून बनाकर आम आदमी का शासन देने का काम कांग्रेस पार्टी की सरकार ने ही किया है। केंद्र सरकार द्वारा जननी शिशु सुरक्षा योजना, मनरेगा, जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन, भारत निर्माण योजना, देश को तरक्की के रास्ते पर ले जा रही हैं और कांग्रेस इन सबकी सूत्रधार है।

सांसद तंवर ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के लिए रीढ़ का काम करते हैं और जमीनी जंग उन्हीं के हौसले पर लड़ी जा सकती है। आपके सहयोग और मेहनत से ही पांच राज्यों में आगामी विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी और देश में पुन: विकास के नए युग की शुरूआत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+