तिहाड जेल में लगेगा बॉडी स्कैनर

नशीले पदार्थो, मोबाइल, नकदी और हथियार जैसे प्रतिबंधित सामग्रियों को अपने शरीर में छुपाकर रखने वाले कैदियों की तलाशी के लिए इसे स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधित सामग्रियों को सामान्य तलाशी या मेटल डिटेक्टर की सहायता से नहीं पता लगाया जा सकता है। इस उपकरण से कैदियों के शरीर के साथ संपर्क के बिना छिपाए हुए सामग्रियों का पता चल जाता है।
प्रतिबंधित सामग्रियों की तस्करी रोकने के लिए कई देशों में मुख्य तौर पर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर इसका इस्तेमाल होता है। तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि महिला जेल (नंबर-छह) और विचाराधीन कैदियों को रखे जाने वाले कारागार नंबर-आठ व नौ में यह परीक्षण किया गया। शर्मा ने बताया कि करीब 2.5-3 करोड़ रुपए के स्कैनर खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications