सपा को जिताने के लिए युवा ब्रिगेड ने खोले पंख

इस मौके पर इलाहाबाद विवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राम वृक्ष ने कहा कि आप और हम सभी एक जुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएं। अरविन्द सिंह पूर्व अध्यक्ष लविवि छात्रसंघ ने बैठक में नौजवानो को मुलायम सिंह के विचारों से प्रेरित होकर सरकार बनाने हेतु युवाओं को प्रेरित किया।
देखें- विधानसभा चुनाव 2012 का विशेष पृष्ठ
राजपाल कश्यप ने अपने युवा साथियों से कहा कि समाजवादी छात्रसभा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी का लक्ष्य विजय-2012 को सार्थक करने के लिए पूरी ताकत लगा दें और मुलायम सिंह यादव जी के विचारों, पार्टी की नीतियों, चुनावी घोषणाओं, कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचायें। डा0 राजपाल कश्यप ने कहा कि समाजवादी युवा कार्यकर्ताओं को युवाओं की प्रेरणा स्रोत अखिलेश यादव जी से प्रेरणा लेनी चाहिए कि वह समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए किस तरह से मेहनत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के क्रान्ति रथ यात्रा मे प्रदेश की जनता सड़कों पर उतरकर क्रान्ति रथ का स्वागत कर रही है प्रदेश की जनता का जनसमर्थन मिल रहा है जिसने समाजवादी पार्टी को शिखर पर पहुंचा दिया है। आज हम सभी नौजवान संकल्प लें कि हमे लक्ष्य विजय-2012 को साकार करना है।
राजपाल कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर छात्र-छात्राओं की समस्याओं/परेशानियों तथा शोषण को रोकने के लिए छात्रसंघों की बहाली की जाएगी तथा कन्या विद्याधन व बेरोजगारी भत्ता पुनः दिया जाएगा, बेरोजगार नवजवानो को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।
बैठक में बैठक में निर्भय पटेल प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, राहुल सिंह बंटी के साथ सुनील यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा, रामसिंह 'राणा" पूर्व महामंत्री लविवि छात्रसंघ, शकील खान, फकरूल हसन चांद, बृजेश यादव पूर्व उपाध्यक्ष लविवि छात्रसंघ, जयसिंह जयन्त पूर्व अध्यक्ष, केकेसी, अभितेन्द्र सिंह राठौर पूर्व अध्यक्ष केकेवी, मो दानिश सिद्दीकी, पीडी तिवारी, कृष्णमोहन वर्मा पूर्व छात्रनेता लविवि, मनीष यादव पूर्व अध्यक्ष कालीचरण डिग्री कालेज, अभिजीत यादव, कल्याण यादव, सतेन्द्र वर्मा सत्या, पूर्व जूला लविवि छात्रसंघ, विवेक यादव पूर्व महामंत्री केकेसी, बाबूल सिंह पूर्व उपाध्यक्ष इलाहाबाद विवि छात्रसंघ, मानसिंह छात्रनेता लविवि, प्रशान्त सिंह छात्रनेता लविवि, संजय सविता प्रदेश सचिव छात्रसभा, सूरज वर्मा प्रदेश सचिव छात्रसभा, युवा नेता प्रमोद यादव, आदर्श दीपक मिश्रा जिलाध्यक्ष छात्रसभा हरदोई, परीक्षित सिंह, पवनकुमार वर्मा हरदोई आदि सम्मिलित रहे।












Click it and Unblock the Notifications