भाजपा का हाथ थामते ही कुशवाहा के घर सीबीआई का छापा

Former Family Welfare Minister of Uttar Pradesh Babu Singh Kushwaha
लखनऊ। किसी शायर ने क्‍या खूब लिखा है, "बिक जाते हैं सब रातों रात सियासत में"। यह लाइन मौजूदा समय में यूपी के सियासत के इर्द-गिर्द घूम रही है। यकिन नहीं होता तो खूद ही देख लीजिए। एक जमाने में माया के बेहद करीबी रहे पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को भाजपा का हाथ क्‍या थामा बुधवार की सुबह‍ उनके ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी शुरु कर दी। इतना ही नहीं कुशवाहा के घर के अलावा सीबीआई ने गाजियाबाद, आगरा, मेरठ, अमेठी, मुरादाबाद और पश्चिम उत्‍तर प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी की। बाबू सिंह कुशवाहा के करीबी एमएलसी और एमएलए के घरों पर भी छापेमारी की गई। सीबीआई की यह छापेमारी अभी भी जारी है।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बुधवार को सीबीआई ने एनआरएचएम घोटाले में शामिल कुछ ठेकेदारों और अधिकारियों के घर छापेमारी की। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ स्थित कुशवाहा के घर भी छापेमारी की गई। कुशवाहा तो घर पर नहीं मिले मगर सीबीआई ने उनके परिवार के लोगों से कड़ी पूछताछ की। साथ ही घर से दस्तावेज भी जब्त किए हैं। आपको बताते चलें कि सीबीआई एनआरएचएम घोटाले की जांच कर रही है। जांच के दौरान बाबूसिंह कुशवाहा का नाम आया था।

खास बात यह है कि राजनैतिक दलों ने बीजेपी और कुशवाहा पर हमले तेज कर दिए हैं क्‍योंकि बाबू सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को ही भाजपा ज्‍वाइन किया है। सूत्रों के हवाले से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सीबीआई की छापेमारी अभी भी जारी है और सीबीआई इस समय कुशवाहा के करीबी कारोबारी सौरभ जैन के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+