'अन्ना के अभियान से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा'

वह एक सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता हैं। टीम अन्ना दिग्भ्रमित हो गयी है और भ्रष्टाचार के खिलाफ उसका आंदोलन कांग्रेस विरोधी अभियान हो गया है। उन्हौंने कहा कि इसका असर मुंबई में हजारे के अनशन के दौरान दिखा और समर्थकों की संख्या में कमी आयी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कांग्रेस विरोधी अभियान का उत्तर प्रदेश में कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
वहीं दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच गठबंधन टूटने की संभावना लगातार बढ़ती जा रही है। दोनों के बीच बढ़ती तल्खी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा है कि कांग्रेस सीपीएम के साथ मिलकर उनकी पार्टी पर हमला करना चाहती है। ममता ने यह बयान 'इंदिरा भवन' का नाम बदले जाने पर कांग्रेस के विरोध की प्रतिक्रिया में कहा है।












Click it and Unblock the Notifications