बसपा के दागी मंत्रियों के सहारे यूपी चुनाव लड़ेगी भाजपा

चौंकाने वाला सच तो तब सामने आया जब बीएसपी के दो पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और बादशाह सिंह आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं, जबकि पूर्व मंत्री अवधेश सिंह पहली ही बीजेपी का चुनावी टिकट पा चुके हैं। आपको बता दें पिछले बीस सालों से मायावती के हमसाये बने बाबूसिंह कुशवाहा को बसपा पार्टी का प्रमुख नेता माना जाता था।
किसी को भी यकीन नहीं था कि बाबू सिंह कुशवाहा को मायावती इस तरह अपनी पार्टी से बेदखल करेंगी। गौरतलब है कि बाबू सिंह कुशवाहा वही मंत्री हैं जिन्हें परिवार कल्याण विभाग में घोटाले और दो सीएमओ की मौत के बाद हटाया गया था। जिसके बाद कुशवाहा ने आरोप लगाया था कि उन्हें मायावती के करीबी और राज्य के ताकतवर मंत्री माने जाने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी से जान का खतरा है।
यही हाल सड़क पर आम लोगों के बीच फूच-फूट कर रोये मंत्री अवधेश कुमार वर्मा का रहा जिन्हें बीजेपी ने सिर्फ अपनी पार्टी में शामिल ही नहीं किया बल्कि उन्हें ददरौल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का टिकट भी दे दिया। बसपा के जुल्मों के शिकार एक और मंत्री जिनका नाम बादशाह सिंह है वो भी भाजपा में शामिल हो गये हैं। सोचने वाली बात यह है कि भाजपा दिल्ली में तो केन्द्र सरकार पर भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगा रही है वहीं दूसरी ओर राज्य में सारे भ्रष्टाचारियों को टिकट दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications