यूपी विधानसभा चुनाव: 81 सीटों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा

BJP flag
लखनऊ। अगले महीने चुनावी दंगल होने जा रहा है जिसके चलते इस सर्द मौसम में भी लखनऊ के राजनैतिक गलियारा गर्माया हुआ हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार की देर रात दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश की 81 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने बसपा सरकार में मंत्री रहे ददन मिश्र को भिनगा और अवधेश वर्मा को ददरौल विधानसभा सीट से टिकट पकड़ाया है। भाजपा की यह दूसरी सूची जारी की है।

लिस्ट के हिसाब से पता चलता है कि भाजपा को दागी मंत्रियों से कोई एतराज नहीं है। आपको बता दें कि आठ महिलाओं को भी इस सूची में जगह दी गई है। पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव अनंत कुमार द्वारा देर रात जारी सूची में ज्यादातर उन विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं जहां पहले चरण में मतदान होना है। गौरतलब है कि पार्टी 143 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहले ही प्रत्याशी उतार चुकी है।

भाजपा ने केवल यूपी ही नहीं बल्कि पंजाब और उत्तराखंड के प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी ने उत्तराखंड के 48 और पंजाब के 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। उत्तराखंड की कुल 70 सीटों में से 48 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद 22 लोगों की एक और सूची जारी होगी। पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री बीसी खंदुरी कोटद्वार से और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल दोयेवाला से चुनाव लड़ेंगे। जबकि पंजाब में भाजपा और अकाली दल की गठबंधन सरकार है। भाजपा 23 सीटों पर चुनाव लडे़गी जिनमें से उसने 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+